Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी सौगात, दूसरी मोबाइल फूड वैन सेवा...

भागलपुर स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी सौगात, दूसरी मोबाइल फूड वैन सेवा शुरू

अब मिलेगा स्वच्छ, ताजा और किफायती भोजन—रेलवे ने बढ़ाई खानपान सुविधाएं

Bhagalpur News: मालदा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर दूसरी मोबाइल फूड वैन (MFV) सेवा का शुभारंभ किया गया है, जिससे यात्रियों को अब और बेहतर खानपान सुविधाएं मिल सकेंगी।
यह पहल मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में लागू की गई है। रेलवे का उद्देश्य है कि यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
इस नई मोबाइल फूड वैन का उद्घाटन रेलवे स्वास्थ्य इकाई, भागलपुर के सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (ACMS) डॉ. सत्येंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर स्टेशन निदेशक उत्पल शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक सहित कई रेल अधिकारी और यात्री भी मौजूद रहे।
रेलवे के अनुसार, यह मोबाइल फूड वैन विशेष रूप से इस तरह डिजाइन की गई है कि यात्रियों को ताजा, साफ-सुथरा और किफायती भोजन आसानी से मिल सके। वैन में स्वच्छता और हाइजीन का विशेष ध्यान रखा गया है, साथ ही आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं ताकि सेवा तेज और प्रभावी हो।
त्योहारों और भीड़भाड़ के समय में इस तरह की सुविधा यात्रियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। इससे स्टेशन परिसर में खानपान सेवाओं में सुधार आएगा और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
मालदा मंडल की यह पहल स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा और संतुष्टि प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
21.9 ° C
21.9 °
21.9 °
74%
2.5m/s
25%
Wed
22 °
Thu
30 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular