Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी अभियान के तहत 28 फरवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अब्दुल्लागंज इलाके में कुछ लोग स्मैक की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब्दुल्लागंज चौक के पास छापेमारी कर अमित कुमार झा नामक आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 पुड़िया स्मैक (लगभग 5 ग्राम), दो डिजिटल वेट मशीन, एल्यूमिनियम फॉयल, सात पैरासिटामोल टैबलेट, छह मोटरसाइकिल और 9,450 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इलाके में स्मैक की सप्लाई कर रहा था और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहा था। इस संबंध में सुल्तानगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
भागलपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को इस खतरे से बचाया जा सके।
भागलपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: सुल्तानगंज पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार
अब्दुल्लागंज चौक से दबोचा गया आरोपी, 5 ग्राम स्मैक, 6 मोटरसाइकिल, डिजिटल वेट मशीन और नकदी बरामद
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
28.2
°
C
28.2
°
28.2
°
74%
2.8m/s
0%
Tue
31
°
Wed
33
°
Thu
33
°
Fri
34
°
Sat
34
°


