Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में बड़ी कार्रवाई: कहलगांव थाना पुलिस ने 7 किलो गांजा के...

भागलपुर में बड़ी कार्रवाई: कहलगांव थाना पुलिस ने 7 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

पिरपैंती रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को पकड़कर बरामद किया गया मादक पदार्थ, मोबाइल और बाइक भी जब्त

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कहलगांव थाना क्षेत्र में की गई सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 7 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 28 फरवरी 2026 को पिरपैंती की ओर से आने वाले मार्ग पर की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर कहलगांव की ओर जा रहे हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर सभी संभावित मार्गों पर सघन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पीछा कर नयागांव पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंटू मंडल और राजेश जायसवाल के रूप में हुई है, जो पिरपैंती थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से 7 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में कहलगांव थाना के कई पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की सक्रिय भूमिका रही।
भागलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular