Homeभागलपुर सिटीभागलपुर: पत्नी को 8 बार चाकू से गोदा, ससुराल वालों पर हत्या...

भागलपुर: पत्नी को 8 बार चाकू से गोदा, ससुराल वालों पर हत्या की साजिश का आरोप

भागलपुर जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयलाघाट मोहल्ले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी प्रेमराज ने अपनी पत्नी संजुला कुमारी पर जानलेवा हमला करते हुए उसे चाकू से आठ बार गोद डाला। पीड़िता फिलहाल मायागंज अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

पीड़िता की मां मंजू देवी और भाई युवराज यादव के अनुसार, संजुला अपने बच्चों को स्कूल से लाने के बाद घर पहुंची थी। पति प्रेमराज के फोन पर बार-बार बुलावे के बाद जैसे ही वह घर लौटी, पहले उसकी ननद ममता कुमारी से कहासुनी हुई। इसके बाद ससुर रामचंद्र यादव, सास मुक्ति देवी और पति प्रेमराज ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान प्रेमराज ने धारदार चाकू से उस पर लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल संजुला ने किसी तरह अपनी मां को फोन कर सूचना दी। जब मां और भाई मौके पर पहुंचे, तो ससुराल पक्ष ने मंजू देवी के साथ भी मारपीट की। घायल अवस्था में संजुला को थाने ले जाया गया, लेकिन पुलिस ने पहले इलाज कराने की सलाह दी। इलाज के इंतजार में संजुला थाने में ही बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल और फिर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता के भाई युवराज यादव ने आरोप लगाया कि प्रेमराज का कई लड़कियों से अवैध संबंध है और वह संजुला पर 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था। मां मंजू देवी ने बताया कि प्रेमराज पहले से ही दूसरी शादी करना चाहता था और तलाक की मांग कर रहा था। उन्होंने दावा किया कि ससुराल पक्ष उसे चाकू मारने के बाद फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देना चाहता था

पांच साल पहले प्रेमराज और संजुला की शादी हुई थी, और दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं। लेकिन शादी के बाद से ही संजुला पर लगातार मानसिक और शारीरिक अत्याचार हो रहे थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular