Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर: ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जोगसर में पुलिस की...

भागलपुर: ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जोगसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शंकर टॉकीज दीपनगर में छापेमारी, 10.45 ग्राम स्मैक, नगद रुपये और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। Jogsar थाना क्षेत्र के शंकर टॉकीज दीपनगर इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 22 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि सागर कुमार के घर में स्मैक की पैकिंग का काम चल रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक नगर-01 के नेतृत्व में गठित टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, तीनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर कुमार, बादल कुमार और धासी ठाकुर के रूप में हुई है।
📌 बरामदगी
10.45 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक)
02 मोबाइल फोन
01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू
₹10,966 नगद
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
74%
2.8m/s
0%
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular