HomeStoriesभागलपुर को मिला गंगा किनारे नए पथ का तोहफ़ा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

भागलपुर को मिला गंगा किनारे नए पथ का तोहफ़ा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

भागलपुर: भागलपुर शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। सुल्तानगंज से भागलपुर होते हुए सबौर तक गंगा के किनारे 40.80 किलोमीटर लंबा पथ निर्माणाधीन है, जो आने वाले वर्षों में शहर के यातायात, व्यापार और पर्यटन को एक नई दिशा देगा।

यह बहुप्रतीक्षित सड़क भागलपुर शहर को जाम की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के साथ-साथ उत्तरी क्षेत्र और अन्य शहरी हिस्सों को बेहतर ढंग से जोड़ने का कार्य करेगी। नगर निगम भागलपुर और शहरवासियों ने इसे विकास की ऐतिहासिक पहल करार दिया है।

इस अवसर पर भागलपुर की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल के नेतृत्व में नगर निगम के कई पार्षद  संजय सिन्हा, पंकज कुमार, दीपक शाह, संजय तांती और पंकज कुमार गुप्ता—ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया।

मेयर वसुंधरा लाल ने कहा, “शहरवासी लंबे समय से ट्रैफिक जाम, संकरी सड़कों और यातायात अव्यवस्था से जूझते आ रहे थे। यह नया पथ भागलपुर के विकास को गति देगा और शहर का भूगोल बदल देगा।”

जनप्रतिनिधियों ने इस पथ को सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि भागलपुर के भविष्य का मार्ग बताया। यह पथ न केवल आवागमन को सरल बनाएगा बल्कि गंगा किनारे के सौंदर्य, क्षेत्रीय संस्कृति और पर्यटन को भी नई पहचान देगा।

नगर निगम को उम्मीद है कि इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और गंगा के किनारे की प्राकृतिक सुंदरता को भी संवारा जा सकेगा। शहर में इसे लेकर खासा उत्साह है, और जल्द ही शिलान्यास तथा निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular