Homeभागलपुर सिटीईद और रामनवमी को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर रहेगी...

ईद और रामनवमी को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

एसपी सिटी की अगुआई में नाथनगर में फ्लैग मार्च, ड्रोन से हो रही शहर की निगरानी, शांति बनाए रखने की अपील

Bhagalpur News: ईद और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भागलपुर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम एसपी सिटी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शहर के नाथनगर क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस फ्लैग मार्च में नगर डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह, मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार, ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान सहित कई थानों की पुलिस बल और मिलिट्री फोर्स शामिल रही। भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ निकाले गए इस मार्च ने पूरे इलाके में सुरक्षा का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च ललमटिया थाना से शुरू होकर एनएच-80 होते हुए नाथनगर थाना, मदनीनगर चौक, चंपानगर विषहरी स्थान, नरगा, सीटीएस, पासीटोला, कबीरपुर होते हुए मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुजरता हुआ आगे बढ़ा। इस दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
एसपी सिटी शैलेन्द्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि भागलपुर पुलिस की पैनी नजर असामाजिक तत्वों पर है। पूरे शहर की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्होंने पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भाईचारे और सौहार्द का वातावरण बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

भागलपुर पुलिस की सक्रियता और सख्त निगरानी से यह स्पष्ट है कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोगों से भी अपील की गई है कि वे शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
49 %
2.5kmh
28 %
Sun
42 °
Mon
43 °
Tue
41 °
Wed
42 °
Thu
38 °

Most Popular