Homeबिहारपटनाजामिया मिल्लिया इस्लामिया में बिहार के छात्रों के लिए बनेगा dedicated हॉस्टल?...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बिहार के छात्रों के लिए बनेगा dedicated हॉस्टल? मंत्री जमा खान ने JMI प्रशासन के सामने रखी मांग

जामिया में बिहार के छात्रों के लिए समर्पित हॉस्टल और RCA में विशेष UPSC कोचिंग की मांग; मंत्री जमा खान से वार्ता के बाद VC और रजिस्ट्रार ने दिए सकारात्मक संकेत

Patna News: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान के नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) आगमन पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनका आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ और रजिस्ट्रार महताब आलम रिज़वी ने मंत्री महोदय की अगवानी की तथा उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

​स्वागत समारोह के उपरांत आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मंत्री मो. जमा खान ने विश्वविद्यालय नेतृत्व के साथ बिहार के विद्यार्थियों के सर्वांगीण शैक्षणिक विकास, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर बने बिहार के छात्रों के लिए dedicated हॉस्टल

​बैठक के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने जामिया परिसर में जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की तर्ज पर बिहार के छात्रों के लिए भी एक समर्पित छात्रावास (Dedicated Hostel) के निर्माण का औपचारिक अनुरोध किया।

​मंत्री जमा खान ने कहा, “जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बिहार से भारी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पढ़ाई के दौरान सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा का होना विद्यार्थियों की शैक्षणिक एकाग्रता के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि जामिया परिसर में बिहार के छात्रों के लिए एक समर्पित हॉस्टल बनता है, तो इससे उन्हें एक सुरक्षित वातावरण मिलेगा और उनकी शैक्षणिक प्रगति को अत्यधिक प्रोत्साहन मिलेगा।”

RCA में बिहार के अल्पसंख्यक छात्रों को मिलेगी विशेष UPSC कोचिंग

​इसके अतिरिक्त, मंत्री जी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के तत्वावधान में संचालित देश की प्रसिद्ध रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) का विशेष उल्लेख करते हुए बिहार के अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए विशेष UPSC सिविल सेवा कोचिंग व्यवस्था उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

​उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिहार के दूर-दराज और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवाओं (UPSC) की तैयारी के लिए बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि राज्य के अधिक से अधिक युवा सिविल सेवा में चयनित होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

कुलपति और रजिस्ट्रार ने दिए सकारात्मक संकेत, जल्द होगी त्वरित कार्रवाई

​बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच बेहद सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में चर्चा संपन्न हुई। जामिया के कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ एवं रजिस्ट्रार महताब आलम रिज़वी ने माननीय मंत्री द्वारा दिए गए सभी सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना।

​विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वस्त किया कि बिहार के विद्यार्थियों के व्यापक हित में इन मांगों पर नियमानुसार आवश्यक और त्वरित पहल की जाएगी। जल्द ही इस दिशा में सहयोग को औपचारिक रूप देकर अग्रेतर कार्रवाई शुरू करने पर सहमति बनी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
64%
1.8m/s
11%
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
34 °
Thu
27 °
Fri
26 °

Most Popular