Bhagalpur News: भागलपुर में जिला तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के साथ शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को नौलखा मेडिकल कॉलेज के सामने जद(यू) का सदस्यता अभियान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जनता दल (यूनाइटेड) की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की और पार्टी से जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व तकनीकी एवं श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने किया। शिविर में पहुंचे लोगों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग जद(यू) से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन और मजबूत होगा।
इस अवसर पर जद(यू) के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आनंद कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने सदस्यता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने सफल आयोजन के लिए विकास कुमार और उनकी टीम को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में रोशन राज, विशाल शाह, बिट्टू कुमार, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद जहांगीर, चुना चौधरी, चरण यादव, पप्पू झा, नीतीश कुमार, राजेश राय, शंकर चौधरी सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए।
स्थानीय स्तर पर आयोजित इस सदस्यता अभियान से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और आने वाले दिनों में ऐसे और शिविर लगाने की योजना भी बनाई जा रही है।
नौलखा मेडिकल कॉलेज के सामने जद(यू) का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली प्राथमिक सदस्यता
तकनीकी, श्रम और शिक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त शिविर में दिखा उत्साह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आनंद कुमार भी हुए शामिल
RELATED ARTICLES

