
Bhagalpur News: महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाशिवरात्रि के मद्देनज़र पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त जवानों को भागलपुर भेजा गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विशेष रूप से अजगैवीनाथ धाम में हर वर्ष महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए यहां भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।
एसएसपी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे निश्चिंत होकर भगवान शिव की आराधना करें, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी।




