
Bhagalpur News: चंडीगढ़ की पढ़ाई से शुरू हुई दोस्ती अब कानूनी और सामाजिक मान्यता में बदल गई। मथुरापुर के कृष्णा और छपरा की काजल की प्रेम कहानी चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
पढ़ाई बीच में छोड़ने के बाद कृष्णा चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करने लगा, लेकिन दोनों का रिश्ता और भी मजबूत होता चला गया। काजल ने छपरा से ट्रेन पकड़कर चंडीगढ़ पहुंचने का फैसला किया और कृष्णा के साथ जिंदगी बिताने का संकल्प लिया।
जब इस रिश्ते की जानकारी कृष्णा के परिवार को मिली, तो उन्होंने शादी के लिए सहमति दे दी। इसके बाद दोनों भागलपुर पहुंचे और कोर्ट परिसर में सात फेरे लेकर अपने प्यार को कानूनी और सामाजिक मान्यता दी।
काजल ने कहा कि अब वे हमेशा साथ रहेंगे और ससुराल में रहकर नया जीवन शुरू करेंगे। कृष्णा का परिवार खुश है, जबकि काजल के परिवार को फिलहाल इस शादी की जानकारी नहीं है।
चंडीगढ़ से शुरू हुई यह लव स्टोरी अब भागलपुर में एक नई जिंदगी की कहानी बन गई है।




