
Bhagalpur News: भागलपुर से एक खास सामाजिक और राजनीतिक सौहार्द की खबर सामने आई है। जहां बुधवार को गोशाला गली (काली मंदिर के पास) स्थित आवास अभिजीत गुप्ता के आवास पर गोड्डा सांसद एवं लोकप्रिय जननेता डॉ. निशिकांत दुबे का जन्मदिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक आत्मीयता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मां काली और बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ से डॉ. निशिकांत दुबे के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा के लिए प्रार्थना की। जन्मदिन का यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना।
कार्यक्रम में भागलपुर की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, विधायक रोहित पांडे, संजय सिन्हा समेत शहर के कई वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, करीबी मित्र और शुभचिंतक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. निशिकांत दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके जनहितकारी कार्यों की सराहना की।
मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. निशिकांत दुबे हमेशा क्षेत्र के विकास, गरीबों की आवाज और राष्ट्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनका जीवन संघर्ष, नेतृत्व और समर्पण का उदाहरण है। वही बर्थडे कार्यक्रम के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया !
- कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और आत्मीय रहा। उपस्थित लोगों ने आपसी मेल-जोल के साथ इस खास दिन को यादगार बनाया।
आयोजक ओम भास्कर एवं अभिजीत गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
भागलपुर में मनाया गया यह जन्मदिन समारोह सादगी, श्रद्धा और सामाजिक एकता की मिसाल बनकर सामने आया।




