Homeभागलपुर सिटीप्रेम प्रसंग में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, इलाके में शोक...

प्रेम प्रसंग में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, इलाके में शोक का माहौल

Bhagalpur News:  सबौर थाना क्षेत्र के बड़ी धनकर गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवक सागर कुमार ने प्रेम प्रसंग के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

मकान में फंदे से लटका मिला शव

मृतक की पहचान संतोष मंडल के बड़े पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है, जो आयुष्मान गैस एजेंसी में काम करता था। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों और मकान मालिक की सूचना पर सबौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जेएलएनसीएच मायागंज भेज दिया गया।

प्यार में मिला धोखा बना आत्महत्या की वजह?

स्थानीय सूत्रों की मानें तो सागर कुमार एक युवती से प्रेम संबंध में था। हाल के दिनों में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसे आत्महत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, मृतक के पिता संतोष मंडल ने इस विषय पर कोई स्पष्ट टिप्पणी करने से परहेज़ किया और बयान देने से बचते नजर आए।

पुलिस ने प्रेम प्रसंग को बताया कारण

सबौर थाना अध्यक्ष सुबेदार पासवान ने बताया, “प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।”

बाइट्स:

संतोष मंडल (मृतक के पिता) – “हमारे लिए ये बेहद दुखद घड़ी है। बेटे के इस कदम से हम टूट गए हैं।”

दशरथ यादव (मकान मालिक) – “सागर बहुत ही शांत लड़का था। हमें यकीन नहीं हो रहा कि उसने ऐसा कदम उठाया।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular