Homeभागलपुर सिटीSultanganj News: मिरहट्टी गांव में पोखर में डूबने से 16 वर्षीय किशोर...

Sultanganj News: मिरहट्टी गांव में पोखर में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sultanganj News: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मिरहट्टी गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक किशोर की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलाश कुमार (उम्र 16 वर्ष), पिता डब्लू यादव के रूप में हुई है, जो मिरहट्टी गांव का निवासी था।

परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे कैलाश कुमार गांव के ही चुटिया पोखर में भैंस निकालने गया था। इसी दौरान पानी के गहरे हिस्से में चले जाने के कारण वह डूब गया। गांव के एक बच्चे ने हादसे की सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मुखिया ने जताया दुख, सहायता दिलाने का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही मिरहट्टी पंचायत के मुखिया अशोक यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक का माहौल है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular