Homeबिहारमहेशी मोतीचक में गंगा में डूबने से 15 वर्षीय युवक की मौत

महेशी मोतीचक में गंगा में डूबने से 15 वर्षीय युवक की मौत

भागलपुर:  सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी पंचायत के मोतीचक दियारा में गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा किनारे खेलते समय पैर फिसलने से 15 वर्षीय मनोरंजन कुमार (पिता – रामबिलास मंडल) की डूबने से मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवक को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

इस हादसे पर जनप्रतिनिधि एवं राजद नेता नट बिहारी मंडल और जिला पार्षद सदस्य आशा जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। स्थानीय लोगों ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular