Homeबिहारधोरैया में सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में...

धोरैया में सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मातम

Banka News: धोरैया प्रखंड में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय मनीष कुमार की मौत हो गई। मनीष, दिनेश मंडल का पुत्र था और अपनी मां के साथ बाजार जा रहा था।

परिजनों के अनुसार, रास्ते में एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने मनीष को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया। परिजन गोपाल कुमार ने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक है और मनीष की कमी हमेशा खलेगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular