Saturday, February 21, 2026
Homeभागलपुर सिटीनाथनगर में शिव बारात के दौरान युवक ने लहराया देसी कट्टा, वीडियो...

नाथनगर में शिव बारात के दौरान युवक ने लहराया देसी कट्टा, वीडियो वायरल — पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

शहर में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट,अपराधियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू

Bhagalpur News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई शिव बारात के दौरान एक युवक द्वारा देसी कट्टा लहराने का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे, तभी एक युवक भीड़ के बीच हाथ में हथियार लेकर डांस करता नजर आया।
घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए भीड़ के बीच ठुमके लगा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।
इस मामले में भागलपुर पुलिस ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नाथनगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular