Bhagalpur News: भागलपुर में सामाजिक संस्था We Care Foundation की ओर से एक सराहनीय पहल करते हुए स्लम क्षेत्र के बच्चों के बीच एक विशेष जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शंकर टॉकीज घाट स्थित Bajrangbali Temple Shankar Talkies Ghat परिसर में संचालित पाठशाला में आयोजित हुआ, जहां बच्चों के साथ खुशियां बांटी गईं।
इस मौके पर अनिका के परिवारजनों और संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को अल्पाहार भी कराया गया, जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के बीच नए रेडीमेड कपड़ों का वितरण भी किया गया। कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे माहौल में उत्साह और मुस्कान का माहौल बन गया।
संस्था के सह-संस्थापक Gautam Chaubey ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य सिर्फ जन्मदिन मनाना नहीं बल्कि समाज के जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और समाज सेवा का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, ताकि जरूरतमंद बच्चों के जीवन में भी खुशियों के रंग भरे जा सकें।
इस आयोजन में संस्था के संस्थापक Nitesh Chaubey, कुश मिश्रा, अध्यक्ष Arijit Ghosh, नितेश पांडेय, रिशांत श्रीवास्तव, जितेंद्र, रुद्र, नितेश साह, कोमल सहित कई परिवारजन और संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के साथ मिलकर खुशियां साझा की गईं और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।


