Homeभागलपुर सिटीसत्य साई सेवा संगठन भागलपुर द्वारा साधना शिविर का आयोजन, वृक्षारोपण और...

सत्य साई सेवा संगठन भागलपुर द्वारा साधना शिविर का आयोजन, वृक्षारोपण और नारायण सेवा से शुरू हुआ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम

भागलपुर:  भगवान श्री सत्य साई बाबा के सौवें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई सेवा संगठन, भागलपुर द्वारा आज पटेल नगर स्थित सुड्डू साई कार्यालय परिसर में एक दिवसीय साधना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को सशक्त करना, सेवा कार्यों को गति देना और बाबा के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाना था।

इस अवसर पर संगठन द्वारा पूरे वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिनमें प्रमुख हैं:

  • पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेम तरु कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण
  • एकता हेतु रन फॉर यूनिटी
  • नारायण सेवा (जरूरतमंदों को भोजन वितरण)
  • कुमरसार कांवरिया सेवा शिविर
  • प्रशांति सेवा आदि

कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने गोनू धाम स्थित साई विहार में वृक्षारोपण किया और भागलपुर नगर क्षेत्र में चालीस जरूरतमंद लोगों के बीच फूड पैकेट वितरित किए।

शिविर की अध्यक्षता संगठन के भागलपुर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की, जबकि संयोजन का कार्य सुड्डू साई ने किया। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें शामिल हैं:

  • राज्याध्यक्ष सरोज चौधरी
  • उपराज्याध्यक्ष उमाशंकर शर्मा एवं प्रो. अरविंद कुमार
  • राज्य सेवा समन्वयक पुरुष मुनेश्वर सिंह
  • ट्रस्ट संयोजक राजकुमार
  • राज्य युवा समन्वयक संजीव कुमार
  • महिला सेवा समन्वयक श्रीमती उषा सिंह
  • संयुक्त आध्यात्मिक समन्वयक महिला श्रीमती सुभद्रा चौधरी

इस कार्यक्रम में बांका जिलाध्यक्ष सिट्टू कुमार, जमुई जिलाध्यक्ष मुन्ना रावत समेत तीनों जिलों के कई साई भक्तों ने भी भाग लिया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों की निरंतरता और बाबा के सिद्धांतों को समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular