Homeबिहारनक्सलियों ने पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार यादव से मांगी 10 लाख...

नक्सलियों ने पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार यादव से मांगी 10 लाख की रंगदारी, न देने पर दी जान से मारने की धमकी

Bihar News: भागलपुर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमैठा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार यादव से नक्सलियों द्वारा 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

पवन कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह वे अपनी बच्ची की परीक्षा दिलाने भागलपुर गए थे। दोपहर लगभग दो बजे जब वे घर लौटे और दरवाजा खोला तो उन्हें एक चिट्ठी मिली। चिट्ठी में “लाल सलाम” लिखते हुए नक्सलियों ने 10 लाख रुपये की मांग की है और राशि 30 तारीख तक काली पहाड़ी, जमालपुर पहुंचाने को कहा गया है।

चिट्ठी में यह भी धमकी दी गई है कि यदि राशि नहीं दी गई तो उनके पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए संदिग्धों की तलाश में जुटी है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पंचायत समिति सदस्य और उनके परिवार में घटना के बाद से दहशत का माहौल है। प्रशासन से उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular