Homeराज्यNavgachiya News: राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...

Navgachiya News: राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बिहपुर थाना क्षेत्र के नन्हकार गांव के पास सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसा एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ, जिसने बाइक सवार को टक्कर मार दी और फरार हो गया।

मृतक की पहचान खगड़िया निवासी इंदल शर्मा के रूप में हुई

मृतक की पहचान इंदल शर्मा (उम्र 34 वर्ष), पिता निर्मल कुमार, निवासी छोटा पैकेत, पसराहा थाना क्षेत्र, खगड़िया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वे अपाचे बाइक से खगड़िया से नवगछिया की ओर जा रहे थे कि तभी नन्हकार गांव के पास तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना, अस्पताल में हुई मौत

हादसे के बाद इंदल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय राहगीरों ने इसकी सूचना बिहपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के अनुसार, युवक के सिर में गंभीर चोट थी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी।

परिजनों का इंतजार, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया रुकी

पुलिस के अनुसार, अभी तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे हैं, जिसके कारण अन्य जानकारियाँ नहीं मिल पाई हैं। पुलिस ने मृतक की बाइक को जब्त कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया परिजनों के आने के बाद पूरी की जाएगी।

पुलिस से संपर्क नहीं हो सका

मामले में जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन बिहपुर थाना का सरकारी नंबर बंद मिला और पुलिस से संपर्क नहीं हो पाया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular