Homeराज्यमुंगेर गोलीकांड: घायल युवक के परिवार की गुहार, “भू-माफिया बना आरोपी दे...

मुंगेर गोलीकांड: घायल युवक के परिवार की गुहार, “भू-माफिया बना आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी”

Munger News: जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड संख्या 96/25 के तहत दर्ज गोलीकांड मामले में नामजद आरोपी अमित कुमार और सुमित कुमार खुलेआम पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह गंभीर आरोप घायल युवक प्रीत और उसके परिजनों ने लगाए हैं।

घटना को लेकर पीड़ित प्रीत के पिता ने बताया कि वे एफसीआई गोदाम में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मजदूरों की नियुक्ति के दौरान पहले भी उनका विवाद अमित और सुमित नामक दो भाइयों से हो चुका था। उसी पुरानी रंजिश के कारण उनके बेटे को जान से मारने की साजिश रची गई।

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले अमित कुमार, सुमित कुमार, सन्नी कुमार और राजा कुमार ने मिलकर मुंगेर के जेआरएस कॉलेज के पास प्रीत को घेरकर गोली मार दी थी। गोली उसके पेट में लगी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया और वहां से पटना रेफर किया गया। डॉक्टरों की कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह युवक की जान बच पाई।

अब फिर से आरोपियों द्वारा केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं – “इस बार नहीं बच पाओगे”। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि आरोपी पुलिस को भी अपनी जेब में रखते हैं और पैसे के बल पर केस से नाम कटवाने की कोशिश कर रहे हैं।

परिवार का यह भी कहना है कि अमित और सुमित पहले से ही भू-माफिया गतिविधियों में लिप्त हैं – जमीन पर अवैध कब्जा और रंगदारी वसूली उनका मुख्य धंधा है।

पीड़ित परिवार ने राज्य के डीजीपी, डीआईजी और मुंगेर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे दबंग और खतरनाक अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और दोबारा कोई निर्दोष शिकार न हो।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular