Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में 13 अगस्त को रोजगार मेला, Aamdhanе Pvt Ltd में 50...

भागलपुर में 13 अगस्त को रोजगार मेला, Aamdhanе Pvt Ltd में 50 पदों पर भर्ती

भागलपुर:  श्रम संसाधन विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय भागलपुर की ओर से 13 अगस्त 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगा, जिसमें Aamdhanе Pvt Ltd की ओर से 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती विवरण इस प्रकार हैं:

  • पदनाम: सुपरवाइजर, फोरमैन, फिट्टर, मानसून हेल्पर (25 पद)
    योग्यता: 8वीं, 10वीं, आईटीआई एवं उससे ऊपर
    आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
    वेतन: ₹18,000 – ₹30,000
    अन्य लाभ: फ्री लोडिंग पीएफ और ईएसआईसी इंश्योरेंस
  • पदनाम: डाटा ऑपरेटर, सीनियर एसोसिएट, असेंबली ऑपरेटर (25 पद)
    योग्यता: 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं उससे ऊपर
    आयु सीमा: पुरुष – 18 से 35 वर्ष, महिला – 18 से 30 वर्ष
    वेतन: ₹18,000 – ₹25,000
    अन्य लाभ: फ्री फूड, पीएफ और ईएसआईसी

रोजगार मेला में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को नियोजनालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण और भागीदारी पूर्णतः नि:शुल्क होगी। उम्मीदवार अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हों।

अधिकारियों ने जिले के योग्य युवाओं से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त करें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular