Friday, February 20, 2026
Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में ₹1500 के लिए खूनी खेल! बकाया पैसे मांगने गए डेकोरेशन...

भागलपुर में ₹1500 के लिए खूनी खेल! बकाया पैसे मांगने गए डेकोरेशन संचालक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

हक का पैसा मांगना पड़ा भारी: डेकोरेशन संचालक की हत्या के बाद भागलपुर में सड़क जाम।

Bhagalpur News: सुशासन के दावों के बीच भागलपुर के बाथ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महज 1500 रुपये के लेन-देन के विवाद में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

6 महीने से बकाया था पैसा, मांगने पर मिली मौत

​मृतक की पहचान डेकोरेशन संचालक चंदन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, लखनपुर गांव के रहने वाले चितरंजन कुमार पर चंदन के लगभग 1500 रुपये बकाया थे। 6 महीने बीत जाने के बाद जब चंदन अपने हक के पैसे मांगने चितरंजन के पास पहुंचा, तो आरोपी आगबबूला हो गया। पैसे देने के बजाय उसने लाठी-डंडों से चंदन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

​गंभीर हालत में चंदन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। इंसाफ की मांग और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। घंटों तक आवागमन बाधित रहा और मौके पर चीख-पुकार मची रही।

पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन

​मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular