Homeभागलपुर सिटीट्रेन में दिनदहाड़े झपटमारी, महिला यात्री के गले से सोने का लॉकेट...

ट्रेन में दिनदहाड़े झपटमारी, महिला यात्री के गले से सोने का लॉकेट छीना

रामपुरहाट-भागलपुर पैसेंजर में वारदात, 27 हजार का जेवर लेकर भागे 6 अज्ञात बदमाश

Bhagalpur News: रेल यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। रामपुरहाट-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 53403 में यात्रा कर रही एक महिला के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। पीड़िता ने राजकीय रेल पुलिस थाना, भागलपुर में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोघा बाजार निवासी सीता कुमारी (उम्र 39 वर्ष) 03 मार्च यानि आज आवश्यक कार्य से घोघा से भागलपुर जा रही थीं। दोपहर करीब 2:08 बजे जब ट्रेन लैलख–मलखा रेलवे स्टेशन पर रुकी, तभी लगभग छह अज्ञात युवक अचानक ट्रेन में चढ़ गए। इसी दौरान एक बदमाश ने महिला के गले पर हाथ डालकर जबरन उनका सोने का लॉकेट (लगभग 3 आना, अनुमानित कीमत 27 हजार रुपये) छीन लिया।
घटना के बाद सभी आरोपी तेजी से ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। महिला के पति पप्पू कुमार साह ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की कोशिश करते हुए मौके से भाग निकले।
पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके पति आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकते हैं। उन्होंने रेल पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए जेवर की बरामदगी की मांग की है।
इस घटना के बाद ट्रेन और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular